देहरा : भाजपा नेता के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत बड़ा के स्थानीय निवासी मजीद मोहम्मद के परिवार ओर उनके ऊपर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। मामले में भाजपा नेता मजीद मोहम्मद ने बताया कि पुलिस उनके साथ इंसाफ नहीं कर रही है। शिकायत देने पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
बताते चलें जमीनी विवाद की वजह से यह झगड़ा हुआ है। भाजपा नेता का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए उन्हें न्याय मिले, इसकी कम ही गुंजाइश है। हालांकि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।
वहीँ, एफआईआर में दर्ज बयानों के अनुसार दूसरे पक्ष रवीना बीबी का कहना है कि मजीद मोहम्मद सहित उनके परिवार उनका रास्ता रोककर इनके साथ मार पिटाई की है, जिससे वह जख्मी हुई हैं। वहीं इस संदर्भ में देहरा थाना डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है और तफ्तीश की जा रही है।
