देहरा : विजय सिंह ने प्राकृतिक खेती कर चमकाया क्षेत्र का नाम
देहरा ब्लॉक में कृषि विभाग की योजनाओं से प्रेरित होकर कई किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हंै देहरा ब्लॉक की धनोट पंचायत से संबंध रखने बाले विजय सिंह राणा। विजय सिंह राणा ओर उनके तीन भाइयों ने सिंतबर 2021 में हॉर्टिकल्चर विभाग के अंडर 25 कनाल में शिवा क्लस्टर लगया है। इसमें मौसमी के 1111 पौधे लगाए गए हैं। विजय सिंह ने 2018 में पालमपुर में पदम श्री सुभाष पालेकर जी से 7 दिवसीय शिविर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया था और उसके बाद अपने खेतों में प्राकृतिक खेती करना शुरू कर दी।
विजय राणा ने पौधों के बीच के खाली जगह को बड़े अच्छे तरीके से उपयोग किया। उन्होंने अपने बगीचे में भिंडी, फ्रेंचबीन, कुकरबीट्स लगाए हुए हंै और उन्होंने बताया कि इससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि जीवामृत, नीमलेप, घनजीवमृत, ओर ब्रहमास्त्र आदि प्राकृतिक घटक का प्रयोग करने से उनके मौसमी के पौधों की वृद्धि बड़े अच्छे से हो रही है। वे 25 कनाल के बगीचे में किसी भी प्रकार की रासायनिक खादें प्रयोग नहीं करते है। वे चाहते हैं कि जितने भी शिवा क्लस्टर उनके आसपास की पंचायतों में लगाए जा रहे हंै, वहां प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाली खादों को खेतों में उपयोग किया जाए।
