देहरा : जिला परिषद ईशान शर्मा ने सरकारी स्कूलों को दिए पंखें
( words)
ढलियारा वार्ड से सबसे युवा जिला परिषद सदस्य ईशान शर्मा ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों में जाकर पंखे भेंट किए। ईशान ने कहा कि उन्होंने पहले भी निरंतर जनता की सेवा की है और अब भी जनता की सेवा में जुटे हैं। इससे पूर्व उन्होंने गर्मी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को पानी के टैंकर की सुविधा घर-घर पहुंचाई थी। अब क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों चुधरेड, सुन्हेत, बड़ल, बीहन, बड़ा, नेहरनपुखर, बडहूँ, देहरा, प्रागपुर को पंखे प्रदान किए हैं।
