देहरा: लोटस स्कूल के 88 विद्यार्थियों ने मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा के दूसरे चरण में किया प्रवेश
** पहले चरण में 12 ने स्वर्ण, 24 ने रजत और 16 ने कांस्य पदक किए हासिल
गरली के निकटवर्ती स्थित लोटस इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल में आज का दिन बड़े हर्ष और उल्लास भरा रहा। गत दिन पूर्व स्कूल में अंग्रेजी और गणित विषय की ओलंपियाड परीक्षा हुई थी, जिसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 300 में से 88 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में अपना पहला चरण पार कर दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रेवश कर लिया है। लोटस स्कूल के 88 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक 24 को रजत पदक और 16 ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रार्थना सभा में वितरित किए गए। स्कूल का पूरा प्रांगण विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा में तालियों से गूंज उठा। स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने और लोटस ग्रुप के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्कूल इस तरह की परीक्षाएं करवाता रहेगा, ताकि सभी बच्चों में छिपा हुनर बाहर आए।
