देहरा : डीएवी भडोली में एसथेटिक क्लब ने मनाया रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस
डीएवी भडोली स्कूल में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा के दिशा निर्देश में आज विद्यालय में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य पर कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से संबंधित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य ने बच्चों और अध्यापकों को रामलाल प्राण प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और और बच्चों को बताया कि भगवान राम एक श्रेष्ठ राजा थे।
उन्होंने सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया। इन्हीं गुणों की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने माता-पिता, गुरुजनों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए। हमें साहस और बुद्धि से प्रत्येक कठिनाई का सामना करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई। बच्चों के द्वारा राम आएंगे राम आएंगे राम आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे- भजन पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय बन गया।
