देहरा : वेदव्यास परिसर के पूर्व निदेशक संस्कृत विवि बिहार में कुलपति नियुक्त
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के जिला कांगड़ा के बलाहर गांव में स्थित वेदव्यास परिसर के पूर्व निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मी निवास पांडे बिहार के दरभंगा स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए हैं। वेदव्यास परिसर के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अमित वालिया ने बताया कि वर्ष 2013 से वर्ष 2022 तक वेदव्यास परिसर में प्राचार्य एवं निदेशक के पद पर कार्य कर चुके प्रोफेसर लक्ष्मी निवास पांडे बिहार के दरभंगा स्थित के. एस. डी. संस्कृत विश्वविद्यालय में वाईस चांसलर (कुलपति) के पद पर नियुक्त हुए हैं।
वेदव्यास परिसर बलाहर की निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी सहित समस्त स्टाफ ने प्रोफेसर लक्ष्मीनिवास पांडे की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है व उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
