देहरा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में मनाया गणतंत्र दिवस
( words)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नलेटी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले तिरंगा झंडा फहराया गया और फिर बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। साहिल, स्नातक शिक्षक समाजिक विज्ञान ने बच्चों को इस दिवस की महत्ता बताई।पीआरटी अंकुश कुमार ने भी बच्चों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में देश के प्रति भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर विद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या श्रीमती शशी कला कटोच ने बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने बच्चों को मिठाई वितरित की व बच्चों इन शब्दों के साथ सभी को संदेश दिया 'सार हमारी साधना का शेष रहना चाहिए। हम रहें या न रहें यह देश रहना चाहिए।Ó
