देहरा : सदवां लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रक्कड़ में मनाया गणतंत्र दिवस
( words)
सदवां लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल रक्कड़ में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक अश्वनी कुमार, प्रबंधक गुरपाल सिंह पठानिया और देशराज ने शिरकत की। निदेशक अश्विनी कुमार ने प्रधानाचार्य पंकज शर्मा की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा फहराया और सभी कर्मचारियों और बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं। वहीं, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी स्टाफ और बच्चों को इस शुभ अवसर की बधाई दी।
