देहरा की अवंतिका की ऑस्ट्रेलिया में कार एक्सीडेंट में मौत
( words)
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सनोट तलाई की अवंतिका पुत्री सुरजीत सिंह की ऑस्ट्रेलिया में एक कार हादसे में मौत हो गई है। अवंतिका का पिछले साल ही विवाह हुआ था और इस वर्ष यह दुर्घटना घट गई। अवंतिका के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अवंतिका की मौत की खबर सुनने के बाद घर का माहौल बड़ा ही गमगीन है। अवंतिका का शव अभी भारत नहीं पहुंचा है।
