कांगड़ा : देहरा के विजय अशरफ बने अर्द्ध राजकीय चालक-परिचालक महासंघ के प्रदेश सलाहकार
( words)
राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ की स्टेट कार्यकारिणी की हमीरपुर में बैठक संपन्न हुई l इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पुरानी पेंशन बहाल करने पर प्रदेश प्रधान अनिल गौतम ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का बहुत धन्यवाद किया। इसमें सचिवालय चालक संघ के सदस्य महेंद्र सिंह व रविंद्र सिंह सभी जिला के प्रधान महासचिव उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें देहरा से विजय अशरफ को प्रदेश सलाहकार नियुक्त किया गया ल मनजीत कुमार हैप्पी स्टेट वाइस चेयरमैन को बनाया गया।
