धर्मशाला में मुख्यमंत्री से मिला अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधिमंडल
हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग की अगवाई में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से धर्मशाला में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने प्रथम नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। संगठन ने सरकार से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारी हित में कार्य कर रही है। उन्होंने वरिष्ठता की मांग को ध्यान से सुना और कहा कि वे इस मांग पर अधिकारियों के साथ विचार करेंगे। कर्मचारियों को भरोसा है कि जिस तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को पूरा किया है वैसे ही वे नियुक्ति की मांग को भी जल्दी ही पूरा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग, अश्वनी चौधरी, अनोज, ओंकार सिंह मोंगरा, मनदीप चौधरी, अश्वनी, शम्मी कुमार, आदि साथी सम्मलित रहे।
