देहरा : खंडहर बन चुके पटवार भवन हार को गिराकर नया भवन बनाने की मांग
गांव कुंदली हार में करीब 50 वर्ष पहले बने पटवार वृत्त कार्यालय भवन की विभाग द्वारा कोई विशेष सुध न लेने के कारण अब यह इमारत खंडहर बन चुकी है। इमारत की दीवारों के चारों ओर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और छत से प्लास्टर गिर रहा है। विभाग पिछले 9 महीने से किराए के भवन में कार्यालय चला रखा है। हैरानी कि बात तो यह है कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पीड़ित लोगों के रिहायशी मकानों व गौशाला को बनाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करवाने वाले इस राजस्व विभाग का अपना भवन ही आपदा में है और इस भवन की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
बुधवार को बदहाल हो चुके पटवार वृत्त कार्यालय भवन के बाहर जमा हुए लोगों ने विभाग के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने दो टूक कहा कि अगर अगामी 20 दिन के भीतर विभाग ने इस अनसेफ भवन को गिराकर यहां नया भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू नाहीं की तो मजबूरन तहसील कार्यलय देहरा के बाहर वे लोग धरने पर बैठ जाएंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इमारत के खिड़की व दरवाजे कई वर्षो से जर्जर हो चुके हैं, लेंटल का पलास्टर कई बार यहां कमरे के भीतर बैठे लोगों व हलका पटवारी के ऊपर गिरने से उन्हें भी चोटिल कर चुका है। समस्या को लेकर कई बार राजस्व किभाग प्रशासन से मौखिक व लिखत रूप में भी शिकायत की, लेकिन आज तक इस इमारत को सुधारा नहीं गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने कुछ बर्ष पहले इस सरकारी इमारत को अनसेफ भी घोषित कर दिया था लेकिन इसे गिराने की प्रकिया को भी पूरा नही किया है। वहीँ, जब इस बारे तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि उक्त पटवार वृत्त कार्यालय को अनसेफ घोषित किया गया है। इसे गिराने की कागजी कार्रवाई पूरी करके उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। शीघ्र ही इस इमारत को गिराकर यहां नया भवन बनाया जाएगा।
