डाडासीबा के उप प्रधान को मिला प्रधान के कार्यों व शक्तियों का उपयोग करने का अधिकार
( words)

उपायुक्त कार्यालय के आदेश के अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडासीबा विकास खंड परागपुर, जिला कांगड़ा के प्रधान पद को रिक्त किया गया है। जब तक पंचायत का नया प्रधान चुना नहीं जाता, तब तक हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम 1997 के नियम 136 (2) के तहत प्रधान के समस्त कार्य और उसकी समस्त शक्तियों का उपयोग उप प्रधान परमेश्वरी दास करेंगे। इससे पहले भी पंचायत प्रधान के अचानक 1 साल छुट्टी पर चले जाने पर उनके तमाम कार्यों एवं शक्तियों के उपयोग का अधिकार उप प्रधान को परमेश्वरी दास को दिया गया था।