देहरा में 5 को होगी देवभूमि क्षत्रिय संगठन की बैठक : रुमित ठाकुर
-कहा, जब तक सरकार सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती, चैन से नहीं बैठेंगे
-नैहरन पुखर में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा है कि सवर्णोंं के हित के लिए शुरू आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सरकार सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती, वह चैन से नहीं बैठेंगे। सभी को समानता दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। रुमित शुक्रवार सुबह देहरा उप मंडल के तहत नैहरन पुखर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सभी दलों ने आज तक सवर्णों को सिर्फ वोट बैंक की खातिर इस्तेमाल किया है। लेकिन अब सवर्ण अपना और शोषण नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने लोगों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठाकर सवर्ण समााज के हितों आने का भी आह्वान किया।
रुमित ने बताया कि संगठन की बैठक पांच नवंबर को देहरा स्थित महाराणा प्रताप भवन में बुलाई गई है। इस मौके पर राजपूत कल्याण सभा देहरा के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान, दयाल पंचायत के पूर्व उप प्रधान दविंदर सिंह पिंटू, सेवानिवृत्त एक्सईएन केवल सिंह ठाकुर, रिटायर्ड सूबेदार रंगील सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ ईश्वर सिंह चौहान, मोहित ठाकुर, रमेश ठाकुर, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
