धर्मशाला : गोपालपुर में मनाया जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस
जिला स्तरीय विश्व जनसंख्या दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर सुशील शर्मा के सौजन्य से स्वास्थ्य खंड गोपालपुर में मनाया गया। इस मौके पर डॉ. तरुण सूद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते बताया कि भारत की जनसंख्या तीव्रता से बढ़ रही है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए परिवार नियोजन के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा और 11 जुलाई 2023 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी /आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
डॉ. तरुण सूद ने परिवार नियोजन के अस्थाई तथा स्थाई तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा भी यह बताया की यह सारी सुविधाएं सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध है। उन्होंने कहा की बढ़ती जनसंख्या के कारण श्वसन संबंधी बीमारियां, टीबी,मलेरिया, कॉलेरा, डेंगू तथा संक्रामक रोगों के साथ-साथ शहरी भीड़ में पर्यावरणीय परिवर्तन तथा दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो जाती है ढ्ढ आबादी बढ़ने से वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और वायु प्रदूषण से दमा, फेफड़ों का कैंसर, सास और गले की बीमारियां तथा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में बढ़ोतरी हुई है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, विजय थापा तथा बाकी लोग भी उपस्थित रहे।
