धर्मशाला : पीएम मोदी के नाम पर ही लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव : अनिल जैन

केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज से पूरे देश में संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत की गई है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही 9 वर्ष में विभिन्न योजनाओं को लेकर समाज के लोगों से मुलाकात की जाएगी और उन योजनाओं के बारे में अवगत भी करवाया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत धर्मशाला से शुरू की गई। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने धर्मशाला से भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत की। अभियान से पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में किए गए केंद्र सरकार के कार्यों को जिक्र किया और कहा कि प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान है। वहीं राज्यसभा सदस्य अनिल जैन ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 9 वर्ष के भाजपा के कार्यकाल में देश कि आज दुनिया भर में भारतवर्ष की एक अलग पहचान बनी हुई है।
अनिल जैन ने कहा कि भाजपा द्वारा अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत घर-घर अभियान भी किया जाएगा और विशिष्ट लोगों के साथ भी अभियान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। एक बार फिर से 300 से अधिक सीटें लेकर एनडीए की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि 65 साल के कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा कुछ नहीं किया गया और अब कांग्रेस से सवाल उठा रही है जो कि सवाल उठाने का कोई कार्य बनता नहीं है। भाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि देश को लेकर सवाल करने वाले नेता पर कुछ कहना उचित नहीं होगा वह देश का मान सम्मान चाहते हैं या कुछ और चाहते हैं, वह तो वही जाने।