धर्मशाला : प्रदेश में चल रही सुक्खू की ठग सरकार : त्रिलोक कपूर

बोले- झूठी 10 गारंटियों का सहारा लेकर सत्ता में आई कांग्रेस, अब तक एक भी गारंटी नहीं कर पाई पूरी
भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज से ठीक नौ माह पहले हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी व राज्य में जयराम के नेतृत्व में अपार विकास हुआ।
यह बात उन्होंने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। पत्रकार वार्ता में कांगड़ा के विधायक पवन काजल, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा भी मौजूद रहे।
त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा ने सरकार नहीं रिवाज बदलने की बात कही थी, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। इसमें कांग्रेस ने झूठी 10 गारंटियों का सहारा लिया। नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने व्यवस्था परिवर्तन का नाम दिया, जिसमें सुक्खू की ठग सरकार ही अब तक स्थापित हुई है। चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि 1500 मिलेंगे, लेकिन कांग्रेस के 1500 रुपये अब तक महिलाओं के खाते में नहीं आए हंै।
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो बोला है, लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। अब कांग्रेस दीवारों पर लिखे स्लोगन को मिटाने का कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट हो रहा है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पांच लाख नौकरी देने की बात कही थी, उसमें इस वर्ष की एक लाख व नौ माह की 75 हजार नौकरियां कहां है? उन्होंने कहा कि दूध 80 रुपये की खरीदने की बात कही थी, लेकिन सीएम से पूछना चाहते हैं कि किसकी गाय-भैंस खरीदा है?
कपूर ने कहा कि गोबर खरीदने की बात कही थी, अब लोग पूछते हैं। लोग गोबर के बारे में पूछते हैं, तो उसे अब लोकसभा चुनावों के लिए गोबर संभाल कर रखने की बात कही कही है। जब वह आएंगे तो तब वह गोबर काम आएगा। प्रदेश भाजपा महामंत्री ने भाजपा सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यो को गिनवाया। उन्होंने कहा कि डीजल-पैट्रोल में वेट बढ़ाकर गारंटियों को पूरा करने की कोशिश में महंगाई जनता पर थोप दी। कपूर ने कहा कि जिस अधिकारी पर आरोप लगाए थे, अब उन्हें सीएम कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, सीएम सूक्खु से जबाब मांगा है। नौ माह में कितने विधानसभा में दौरे किए हैं। लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। कांगड़ा जिला का सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोलटिकल मर्डर कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु, धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नेहरिया, भाजपा नेता राकेश चौधरी, धर्मशाला मंडल अध्यक्ष डॉक्टर विशाल नेहरिया, मंडल महामंत्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।