धर्मशाला: पंजाब विश्वविद्यालय के 30 छात्रों ने किया क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का दौरा
( words)
पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के एमएससी फोरेंसिक साइंस के 30 छात्रों ने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला का दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने प्रयोगशाला के विभिन्न प्रभागों की प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली देखी। उन्होंने रसायन विष विज्ञान, जीव विज्ञान और सीरोलॉजी, डीएनए, साइबर, और दस्तावेज़ और फोटोग्राफी का दौरा किया। प्रयोगशाला की उपनिदेशक डॉ. मीनाक्षी महाजन ने कहा कि इस प्रकार की लैब विजिट फॉरेंसिक साइंस के छात्रों की बुनियादी आवश्यकता है।
