धर्मशाला : रेस्टोरेंट से 5250 मिलीलीटर रम व 2000 मिलीलीटर वीयर बरामद
( words)
पुलिस ने अप्पर भागसूनाग में वन्स इन नेचर रेस्टोरेंट से 5250 मिलीलीटर ओल्ड मौंक रम व 2000 मिलीलीटर वीयर बरामद की है। इस संदर्भ में सूरज काजी निवासी अप्पर भागसूनाग तहसील धर्मशाला के विरूद्ध जेर धारा 39-1(ए) हिमाचल प्रदेश आवकारी अधिनियम में पुलिस थाना मैक्लोडगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
