धर्मशाला : छात्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों से 29 अप्रैल तक मांगे आवेदन
( words)
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 में संचालित दसवीं व 12वीं की नियमित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14-14 मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृत्ति प्रदान की जानी है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थियों से 29 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। छात्रवृत्ति से संबंधित परीक्षार्थी सहमति पत्र, बिल प्रपत्र व दिशा-निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र विद्यार्थी अपने आवेदन/सहमति प्रपत्र तथा बिल प्रपत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने अध्ययनरत्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों/संस्था के मुखियों से सत्यापित करवाकर 29 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय को प्रेषित करें।
