धर्मशाला : उचित मूल्य की दुकान के लिए 17 तक करें आवेदन
( words)
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत डक गांव सोहर वार्ड नंबर 5 और विकास खंड नूरपुर की ग्राम पंचायत कोपड़ा गांव भटका वार्ड नंबर 7 में उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है। इसे लेकर इच्छुक लोग अथवा संस्थाएं 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
