धर्मशाला : गणतंत्र दिवस पर धर्मशाला में विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा
** पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि 26 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे शहीद स्मारक में माल्यार्पण के उपरांत प्रात: 11 बजे पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
