धर्मशाला : केंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या : पुनीत मल्ली
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने शनिवार को धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी की संसद से सदस्या को रद्द किए जाने पर इसे लोकतंत्र की हत्या करारा देते हुए कहा कि अयोग्यता का यह प्रकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एजेंडा है। अडानी पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण ने इन सभी मुद्दों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल किए, जिनका जवाब वे नहीं दे सके, जिसके बाद यह मुद्दा सामने आया। पुनीत मल्ली ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि नरेंद्र मोदी व अडानी का अपनी क्या रिश्ता है। अडानी के पास 20 हजार करोड़ रुपया कहां से आया। पुनीत मल्ली ने कहा कि मोदी सरकार देश को लूट रही है। आज देश में चोर को चोर कहना अपराध हो गया है। यहां चोर और लुटेरे खुले घूम रहे हैं और बेगुनाहों को सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। पूरा सरकारी तंत्र इस समय दबाव में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही के खात्मे की शुरुआत है। अब लड़ाई को सही दिशा देने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाही ने देश को बर्वादी की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने इस प्रकार साजिश से राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए शुरू कर दी थी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नागेश्वर मनकोटिया व जिला कांगड़ा कांग्रेस महिला अध्यक्ष रीता मनकोटिया भी उपस्थित रहे।
