धर्मशाला : मोदी सरकार के गलत निर्णयों से कांग्रेस डरने वाली नहीं : पुनीत मल्ली
प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया काॅआर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की गलत नीतियों तथा बदले की भावना से कार्य करने से प्रदेश की कांग्रेस सरकार डरने वाली नही है।
उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के हकों पर कुल्हाड़ी नही चला सकते और केंद्र सरकार का यह खेल ज्यादा दिनों तक चलने वाला नही है, क्योंकि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में केंद्र से भाजपा का पूरी तरह से सफाया तय हो चुका है और जनता भी अब चुनावों के इंतजार में है। पुनीत मल्ली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनी है जो प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने के साथ जनहित व विकास के कार्यों में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच सालों के कार्यकाल में प्रदेश को भारी कर्जे में डूबोया है तथा अब केंद्र की मोदी सरकार गलत निर्णय लेकर प्रदेश की माली हालत को और खराब करने लग पड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस सरकार ने पांच महीने का कार्यकाल ही पूरा किया है, परंतु भाजपा की बैचेनियां लगतार बढ़ती जा रही है, जिससे वे लोगों को गुमराह करने के लिए गलत हथकंडों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा की केंद्र की सरकार को हिमाचल द्वारा ऋण लेने की लिमिट को बढ़ाना चाहिये था, परंतु केंद की मोदी ने उसे कम कर दिया है ताकि प्रदेश विकास की पटरी पर न दौड़ सके।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो केंद्र की मोदी सरकार ने यह निर्णय क्यों नही लिए, क्यों अपने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश का आर्थिकी सुधारने की सलाह नही दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश को महंगाई की दलदल में डूबो कर रख दिया है। भारत का रुपया लगातार गिरता जा रहा है। देश की अािर्थकी स्थिति पूरी तरह से डगमगाई हुई है। ओर केंद्र के नेता हिमाचल में आकर मोदी का गणगान करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गलत निर्णय प्रदेश का विकास नही रोक सकते।
