धर्मशाला: टीजीटी के पदों के लिए 9, 10 व 14 नवंबर को काउंसलिंग
प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक कांगड़ा कार्यालय द्वारा प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक पदों को भरने के लिए 9 नवंबर को आर्ट्स, 10 नवंबर को नॉन मेडिकल तथा 14 नवंबर को मेडिकल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होने जा रही है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने बताया कि इस दौरान टीजीटी आर्ट्स के 420, टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 तथा टीजीटी मेडिकल के 172 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में उपरोक्त तिथियों को प्रात: 10 बजे काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को इन पदों के लिए बैच आधार पर भरा जाएगा।
वेबसाइट में उपलब्ध है सभी जानकारी
उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन प्रपत्र, शैक्षिणिक योग्यता, श्रेणी वाइस बैच की जानकारी, बायोडाटा फार्म व आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा स्थित धर्मशाला की वेबसाइट www.ddekangra.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी बायोडाटा फार्म इस कार्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट या दूरभाष नंबर 01892-223155 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
