धर्मशाला: सीपीएस बुटेल ने किया राय बहादुर जोधामल कुठियाला की प्रतिमा का अनावरण
सूद सभा धर्मशाला का परिवार मिलन समारोह आयोजित
आपसी मेलजोल को आगे बढ़ाने में सूद सभा धर्मशाला हमेशा अग्रसर रही है। इसी शृंखला को आगे बढ़ाते हुए इन वर्ष सूद परिवार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को जोधामल सराय डिपो बाजार धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर राय बहादुर जोधामल कुठियाला की हिमाचल प्रदेश में पहली प्रतिमा का अनावरण मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल राय बहादुर जोधामल कुठियाला के पौत्र डॉ. अतुल सूद एवं मधु सूद की उपस्थिति में किया। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि धर्मशाला में सूद बिरादरी का एकत्रित होकर ऐसे समारोह करवाना गर्व की बात है। इस तरह के समागमों से समूह बिरादरी को एक मंच पर एकत्रित होने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि सूद बिरादरी का गौरवमयी इतिहास है। समाज के हर क्षेत्र में सूद बिरादरी का योगदानरहा है। सूद बिरादरी के लोग शिक्षा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। सूद बिरादरी का इतिहास रहा है कि वे जहां भी रहे अपने साथ सामुदायिक विकास की गंगा भी बहाते रहे। उन्होंने न केवल अपनी बिरादरी बल्कि समूचे समाज को अपने परिवार का हिस्सा मानकर क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले सूद सभा के अध्यक्ष नरेश सूद एवं मुख्य सचिव सत्यपाल सूद ने प्रदेश सरकार से धर्मशाला में सूद म्यूजियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा की राय बहादुर जोधामल कुठियाला की याद में धर्मशाला में पहली प्रतिमा स्थापित की गई है।
इस अवसर पर पालमपुर सूद सभा के अध्यक्ष बीके सूद, संतान धर्म सभा के अध्यक्ष सुनील मनोचा, सूद सभा अध्यक्ष नरेश सूद सहित मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने धर्मशाला में सूद म्यूजियम निर्माण के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुरिंदर कशयप, सीनियर वाईस प्रसिडेंट प्रेम सूद, सह सचिव निशा सूद और चीफ पैटर्न त्रिलोक चंद सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
