धर्मशाला : डीसी ने टीबी जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी
जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए 3 दिवसीय विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को टीबी जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने उपायुक्त कार्यालय परिसर से रथ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सूद, लॉरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वालामुखी के प्रिन्सिपल व निदेशक डॉ. एमएस अशावत, डॉ. सीपीएस वर्मा डॉ. तरुण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिला स्वास्थ्य विभाग और लॉरेट कॉलेज ऑफ फार्मेसी ज्वालामुखी के सहयोग से संचालित इस जागरुकता रथ के जरिए अगले 3 दिन जिले में टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें बीमारी के लक्षण, इलाज एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिलाधीश ने कहा कि इससे लोगों को जागरूक करने और टीबी के रोकथाम में काफी मदद मिलेगी
