धर्मशाला : आईटीआई बंदला में मनाया जिला स्तरीय वर्ल्ड किडनी डे
आईटीआई बंदला में आज जिला स्तरीय वर्ल्ड किडनी डे मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को किडनी के रोगों से बचाव और होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण सूद ने बताया कि किडनी हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। इसीलिए हमें अपने किडनी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
अनियमित जीवन शैली तथा अस्वस्थ कारी खानपान खान-पान के कारण आजकल शुगर, बीपी आदि की बीमारियां से गुर्दे की मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बिना डॉक्टर की सलाह के हम स्वयं ही दवाइयों का प्रयोग कर रही हैं जो भी गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इससे धीरे-धीरे हमारे गुर्दे खराब होना शुरू हो जाते हैं तथा आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का रूप ले लेते हैं। इसीलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवाई नहीं खानी चाहिए हमें अपनी दिनचर्या नियमित रखनी र चाहिए।हमें गुर्दे के रोगों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार का असामान्य लक्षण होने पर जल्दी डॉक्टर के पास जाकर उनके दिशा निर्देशों के अनुसार टेस्ट आदि करवाने चाहिए, ताकि समय रहते किसी भी प्रकार के रोग का निदान तथा उपचार हो सके। किडनी के बीमारी के प्रारंभिक लक्षण बार-बार पेशाब आना, घुटनों और टखनों में सूजन होना, खाना खाने का मन ना करना, कमर या पेट में दर्द होना, पेशाब के रंग में बदलाव होना इसके साथ-साथ कमजोरी थकान आदि हो सकते हैं। इस मौके पर बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए कार्यक्रम में आईटीआई बंदला के प्रिंसिपल तथा अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा
