धर्मशाला : डॉक्टरों ने एनपीए को बहाल करने, पदोन्नति के लिए बांधे काले बिल्ले
कहा, जल्द मांगें नहीं मानी तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी तैयार की जाएगी रणनीति
प्रदेश सरकार के खिलाफ डॉक्टरों ने भी अपनी मांग पूरी न होने पर आज से प्रदेश भर में रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसको लेकर आज जोनल अस्पताल धर्मशाला में डॉक्टर्स ने काले बिल्ले लगाकर सेवा देना शुरू कर दिया है। इस मौके पर डॉक्टर उदित चौधरी ने बताया कि उनकी प्रदेश सरकार से मुख्य पांच मांगे हैं, जिसको लेकर कई बार प्रर्दशन किया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। उसी को लेकर आज प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालो में डॉक्टर काले बिल्ले लगाकर सेवा दे रहे हैं, इसमें मुख्य मांग एनपीए को बहाल करना है। इसके साथ ही 4-9-14 की बहाली तथा सीएमओ, बीएमओ के लिए डॉक्टर्स की पदोन्नति है। इसके अलावा भी कई अन्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राज्य प्रतिनिधियों के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
