धर्मशाला : पुलिस विभाग से पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त

जिला कांगड़ा पुलिस से पांच पुलिस कर्मचारी पाल सिंह (सहायक उप निरीक्षक), सरदारी लाल (मानक सहायक उप निरीक्षक), गुरमीत सिंह (मानक सहायक उप निरीक्षक), रजनीश कुमार (मानक सहायक उप निरीक्षक), विद्या भूषण (कुक) पुलिस विभाग में अपनी अमूल्य सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा (शहरी) वीर बहादुर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एएसपी वीर बहादुर, पुलिस उप अधीक्षक (कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांगड़ा) आरपी जसवाल, पुलिस उप अधीक्षक (कार्यालय पुलिस अधीक्षक कांगड़ा) निशा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस विदाई समारोह में पुलिस लाईन धर्मशाला में कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया। इस कांगड़ी धाम में सेवानिवृत्त कर्मचारी, इनके साथ आए परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, ज़िला कांगड़ा के अधिकारी व कर्मचारी तथा पुलिस लाईन के मुलाजमान शामिल रहे।