धर्मशाला : भावी पीढ़ियों को भी याद रखनी चाहिए विभाजन विभीषिका : जयराम
( words)

भारत-पाकिस्तान विभाजन स्मृति दिवस के रूप में सोमवार को धर्मशाला में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विभाजन के समय विस्थापित होकर जिला कांगड़ा में बसे लोगों एवं परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं विस्थापित लोगों ने उस समय से लेकर अब तक अपनी स्थिति एवं अनुभवों को साझा किया।
मुख्यातिथि जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। भारत पाकिस्तान का विभाजन सबसे बड़ा विभाजन था। उस समय अनगिनत लोग बेघर हुए थे। इसके अलावा लाखों लोगों की जानें भी गईं थी। सिर्फ हमें ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी विभाजन विभीषिका को याद रखना चाहिए। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा विस्थापन का दंश झेल चुके परिवारों को प्रति सहानुभूति रखती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, जिलाध्यक्ष कांगड़ा सचिन शर्मा, सचिव विशाल चौहान, मेयर ओंकार नेहरिया, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी संजय शर्मा, विश्व चक्षु, भाजपा नेता राकेश चौधरी, डॉ. विजय शर्मा, चंद्र भूषण नाग, तपन मिन्हास, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी गायत्री कपूर, सुनीता शर्मा, प्रेरणा शर्मा, मधु शर्मा, बीना थापा, ललिता वशिष्ठ, रीना शर्मा, शक्ति चड्डा, कांता सोनी, सहित अन्य मौजूद रहे।