धर्मशाला : फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा में अब जनरल मेडिसन का हिमकेयर से इलाज
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फोर्टिज हॉस्पिटल कांगड़ा के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अस्पताल में हिमकेयर कई जनरल सेवाएं शुरू कर रहे हैं। पहले ऑर्थो, कार्डियोलॉजी व जनरल सर्जरी की सुविधा हिमकेयर में शुरू की थी। लेकिन अब हिमकेयर के तहत अन्य विभागों में भी लोगों को ईलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्वालिटी स्वास्थ्य सुविधाएं फोर्टिज कांगडा की ओर से लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। फोर्टिज के एमएस एसएस परमार ने कहा कि अब जनरल मेडिसन को शुरू करने से आम बीमारियों से ग्रसित लोगों का अच्छा ईलाज मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि किडनी, बीपी, शुगर सहित अन्य सभी बीमारियों कप शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हॉस्पिटल की ओर से आईसीयू बेड की क्षमता भी बढ़ाई गई है। अब हिमकेयर का मरीज आने पर उनका फोर्टिज में सही से ईलाज करने को विशेषज्ञों की टीम भी उपलब्ध रहेगी। जिससे 24 घंटे 365 दिनों में एडमिट होने बाद पूरी तरह कैशलेस सुविधा उपलब्ध रहेगी।
