धर्मशाला: जीएम. पठानिया ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
( words)
धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में दो दिन चलेगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में 20 जुलाई से दो दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर एवं जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त कैप्टन जीएम. पठानिया ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जम्मू एंड कश्मीर बैंक धर्मशाला के वरिष्ठ प्रबंधक संजीव शर्मा, सिटी केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक निदेशक नीरज ठाकुर जी, प्रोफेसर राकेश पठानिया एवं इंजीनियर अजय कुमार शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि यह प्रतियोगिता सीनियर एवं जूनियर वर्ग की दो दिवसीय प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में जो एकल वर्ग में मेरिट पर चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए जाएंगे एवं युगल मुकाबले में विजेता एवं उप विजेता जिला कांगड़ा से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किए जाएंगे।
आज खेले गए ये मुकाबले
आज के खेले गए मुकाबलो में अंडर-19 छात्र वर्ग के एकल मुकाबले में धर्मशाला के अर्पित ने ज्वालामुखी के सूर्यांश को हराकर, धर्मशाला के कृष भाटिया ने ज्वालामुखी के रितुल को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के कुणाल ने पालमपुर के सुजल को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के आयुष राणा ने नूरपुर के विश्वास कोहली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में धर्मशाला के विक्रांत राणा ने दक्ष राणा को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के हरजीव ने शाहपुर के मोहित धीमान को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के कर्ण ने धर्मशाला के विवेक कुमार को हराकर, धर्मशाला के विक्रांत राणा ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के साहिल को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव ने धर्मशाला की मृदुल भाटिया को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 19 लड़कियों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता ने धर्मशाला की दीक्षा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। महिला वर्ग के एकल मुकाबले में अक्षिता चौधरी ने कपूर बैडमिंटन अकादमी की अवनी को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकादमी की रूबी ने धर्मशाला की तान्या को हराकर, भारती शर्मा ने धर्मशाला की प्रकृति को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में नगरोटा बगवां के प्रांशुल एवं विवेक की जोड़ी ने धर्मशाला की अजय बग्गा एवं विवेक को हराकर, नूरपुर के ईशान और मानिक शर्मा की जोड़ी ने सुरेश की जोड़ी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के शुभारम पर विशेष रूप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, आरसी कटोच, सर्वचंद धीमान, सुमन शर्मा, रविंद्र कपूर, पंकज शर्मा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, पवन चौधरी, विक्रम चौधरी उपस्थित रहे। महासचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलने के लिए तकनीकी अधिकारियों का सहारा लिया जा रहा है जिसमें विश्वनाथ मलकोटिया को इस प्रतियोगिता का रेफरी एवं पंकज शर्मा को मैच कंट्रोलर लगाया गया है।
