धर्मशाला : सिक्योरिटी सुपरवाइजर, गार्ड और एचआर के लिए साक्षात्कार 17 से
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड ने सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, एच.आर व सामान्य ड्यूटी हेतु 180 पद अधिसूचित किए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर और सामान्य ड्यूटी के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा एचआर के लिए एमबीए रखी गई है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 38 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए महिला व पुरुष आवेदक पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 12000 रुपये से 25000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में तैनाती दी जाएगी।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 17 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 18 को उप रोज़गार कार्यालय बैजनाथ, 19 को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 20 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर और 21 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय देहरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के संबंध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9418217918, 8221862918 पर संपर्क किया जा सकता है।
