धर्मशाला : जेबीटी प्रशिक्षुओं ने पुलिस मैदान से कचहरी तक निकाली रोष रैली
( words)
धर्मशाला में आज जेबीटी प्रशिक्षशुओं ने पुलिस ग्राउंड से प्रारंभिक शिक्षा विभाग कचहरी तक प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। धर्मशाला पहुंचे अलग-अलग कॉलेजों से छात्रों ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा और मांग रखी कि बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी में शामिल न किया जाए। जेबीटी प्रशिक्षुओं ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। जेबीटी प्रशिक्षु संघ के सचिव रोहित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जेबीटी प्रशिक्षुओं की संख्या 40 हजार से अधिक है। प्राथमिक कक्षाओं को जेबीटी ही बेहतर तरीके से पढ़ा सकते हैं।
उन्होंने कहा जब बीएड डिग्री धारक जेबीटी में आ जाएंगे तो उनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने कहा कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी भर्ती में शामिल करने का गलत फैसला लिया है। प्रशिक्षुओं ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में है। सरकार को बीएड धारकों की जेबीटी में भर्ती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कई बार पूर्व सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया। पूर्व सरकार ने हमारी मांगों पर गौर नहीं किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार से अग्रह किया है कि उनकी इस मांग को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि बेरोजगार प्रशिक्षु अपने आप को ठगा सा महसूस न करे।
