धर्मशाला : कर्मचंद राठौर चुने स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ के प्रधान
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पेंशनर कल्याण संघ की बैठक बुधवार को जोधामल सराय धर्मशाला में संपन्न हुई। सभा के प्रधान कर्मचंद राठौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बतौर मुख्यातिथि स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मेजर विशाल शर्मा ने शिरकत की। वहीं सेवानिवृत संयुक्त सचिव जगदीश पुरी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कर्मचंद राठौर को पुनः प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कश्मीर सिंह को उपप्रधान, कुलदीप वालिया को महासचिव, लालमन को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र चौधरी को मुख्य संरक्षक, चुनीलाल धीमान को संयुक्त सचिव और मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। अरूण चौधरी को सहायक सचिव, सुखदेव शर्मा को कोषाध्यक्ष, मोना कुमारी को महिला प्रधान तथा आशा शर्मा को महिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।