धर्मशाला : नरवाणा खास में पंजाब के युवक से चिट्टा बरामद
( words)
पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने पंजाब के युवक से 7.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। धर्मशाला पुलिस ने नरवाणा खास में दिवांश निवासी हाउस नंबर 1453/39 अमरीक नगर जालंधर-1 (पंजाब) से 7.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस संदर्भ में जेर धारा 21,25-61-85 स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है। एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।
