धर्मशाला : लपियाणा में आयोजित होने वाला चिकित्सा शिविर स्थगित
( words)
जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 12 अप्रैल को उपमंडल शाहपुर की हारचक्कियां तहसील के तहत लपियाणा के वन विश्राम गृह में होने वाले एक दिवसीय नि:शुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर को स्थगित कर दिया गया है।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा जिला प्रशासन कांगड़ा के सहयोग से लपियाणा में दिनांक 12 अप्रैल को होने वाले निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर को पंचायत उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस एकीकृत शिविर की अगली तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी।
