धर्मशाला: नूरपुर पुलिस ने 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे तीन युवक
( words)
जिला पुलिस नूरपुर को नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 10.50 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नूरपुर पुलिस ने अटाहड़ा में नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस की टीम ने एक कार को रोका तो चेकिंग के दौरान उसमें सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने कार में बैठे युवकों आशीष कुमार निवासी लाहड़, दिव्यांशु पठानिया निवासी नियाड़, अमन पुन्नी निवासी डंगा बाजार नूरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशा माफिया को जड़ से उखाड़ने के लिए दिन-रात काम कर रही है।
