धर्मशाला: गग्गल एयरपोर्ट पर हिमाचली पकवानों का भी आनंद उठा सकेंगे यात्री
** विधायक केवल सिंह पठानिया ने आउटलुक का किया शुभारंभ
कांगड़ा जिल के गग्गल एयरपोर्ट पर अब यात्री हिमाचल के पकवानों का भी आनंद उठा सकेंगे। इस बाबत बुधवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने गग्गल एयरपोर्ट के अंदर आउटलुक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आउटलुक में हिमाचल के पकवान तथा अन्य पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे इससे हिमाचल के उत्पादों तथा पकवानों को नई पहचान मिलेगी इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को भी बिक्री के प्रदर्शित किया जाएगा। इससे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिला में अपना कांगड़ा ऐप भी लांच किया गया है, जिसके माध्यम से उत्पादों को नई पहचान दिलाई जा रही है। इस अवसर उप मंडल अधिकारी कांगड़ा इशांत जसवाल, एयरपोर्ट अथॉरिटी से दरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सीएमओ सुशील शर्मा, प्रदीप बलोरिया, पंचायत समिति सदस्य हितेश चैधरी, वीपुल पटाकू, संजय शर्मा, विवेक राणा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।
