धर्मशाला : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें कामकाजी महिलाएं : डॉ. अनुराधा
चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस को देखते हुए शाहपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम 1 जून को मनाया गया। इसमें आशा वर्कर्स और अन्य महिलाओं ने भाग लिया। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य को समझना बहुत ही जरूरी है। आज महिलाएं जो घर, परिवार, समाज, नौकरी में अपनी जिम्मेदारी को खूबी निभा रही है, उनको स्वास्थ्य रहना बहुत जरूरी है।
डॉ. अनुराधा कार्यक्रम अधिकारी धर्मशाला ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने कामों में व्यस्त रहती हैं और अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। आज की महिलाएं पढ़ी-लिखी हैं, अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को इग्नोर कर देती हैं। इससे समय पर बीमारियों का इलाज नहीं करवा पाती। बढ़ती उम्र में हाइपरटेंशन, शुगर की बीमारी कैंसर तक बीमारी पहचानने में देर हो जाती है। आजकल के खानपान और दिनचर्या से यह बीमारियां कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं, इसलिए कोई भी लक्षण होने पर हमेअपना चेकअप स्त्री विशेषज्ञ या अन्य विशेषज्ञों से करवाना जरूरी है। इसमें मुख्य स्तन कैंसर यूटरस कैंसर सरविक्स का कैंसर मुख्य है।
हर महिला को अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए जल्दी डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव तथा माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी विस्तार से चर्चा की।महावारी में स्वच्छता रखने पर हम जननांगों में कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
