धर्मशाला : 29 से 31 जनवरी तक होंगे वन मित्रों के शारीरिक दक्षता परीक्षण
( words)
धर्मशाला वन वृत्त के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों ने वन मित्र के लिए आवेदन किया है, उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण 29 जनवरी को पालमपुर वन मंडल, 30 जनवरी को धर्मशाला वन मंडल, 31 जनवरी को नूरपुर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी वन परिक्षेत्रों में अलग अलग स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण हेतु स्थान की अधिसूचना वन मंडल अधिकारी अपने अपने स्तर पर अलग से प्रकाशित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल वन वृत धर्मशाला विक्रम इलावर्सन ने दी।
