धर्मशाला: करनाल में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह को सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार
26 जनवरी के गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा में आयोजित हुए परेड समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला द्वारा द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के जवानों की एक टुकड़ी को नियुक्त किया गया था, जिसमें एसीओ मनोज कुमार की अगुआई में कुल 35 जवानों ने इस परेड में भाग लिया। परेड का नेतृत्व एएसआई सतीश कुमार द्वारा किया गया। उक्त परेड में कुल 13 कंर्टिजेंट्स ने भाग लिया था, जिसमें द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह के जवानों द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सर्वश्रेष्ठ कंर्टिजेंट पुरस्कार हासिल किया।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, डॉ. खुशहाल शर्मा समादेशक द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी व सभी अधिकारियों ने परेड में शामिल सभी जवानों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
