धर्मशाला : हिट एंड रन कानून में बदलाव के विरोध में ट्रक चालकों ने फिर रोकी गाड़ियां
( words)
** मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गग्गल चौक पर किया प्रदर्शन
केंद्रीस सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट में हिट एंड रन से जुड़े कानून में बदलाव किए जाने के विरोध में ट्रक ड्राइवरों ने आज फिर प्रदर्शन किया। चालकों ने मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गग्गल चौक पर ट्रक ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रक ड्राइवरों ने अपने-अपने ट्रकों को किनारे खड़ा कर एक्ट को वापस लेने की मांग उठाई।
ड्राइवरों के अनुसार हिट एंड रन से जुड़ा कानून उनके हितों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने गाड़ियों को रोका और उन्हें अपने गंतव्य की ओ नहीं जाने दिया। कई गाड़ियों को वापस भेज दिया गया।
