धर्मशाला : 28 अप्रैल से होगा विरासत फेस्टिवल का आगाज
( words)
सिस्टर्स कोबाइन्स की ओर से 28 अप्रैल से सात मई तक विरासत आर्ट क्राफ्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टिवल धर्मशाला में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर सुनील वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोक गीत-संगीत व हेंडीक्राफ्ट को प्रमोट करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 1600 के करीब लोग जुड़े है।
ऐसा ही कार्यक्रम उत्तराखंड में भी किया जाता है, जो देशभर में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा की इसके लिए बाकायदा वर्कशाप भी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को भी लोक गीत-संगीत व क्लासिकल की प्रस्तुती देने का मौका मिलेगा। वरुण ने कहा कि आर्ट व कल्चर को प्रमोट करने के लिए कबाली, सूफी, बॉलीवुड नाईट भी रखी गई है, जिसका आगाज शहनाई से किया जायेगा, जबकि फोक भी रहेगा। कार्यक्रम में गायक शेखर व हिमाचली लोक कलाकारों, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती, हरियाणा, तिब्बती व अन्य कल्चर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
