धर्मशाला: जवाली अस्पताल में मनाया विश्व टीकाकरण सप्ताह
जिला विश्व टीकाकरण सप्ताह जोकि 24 से 30 अप्रैल तक विश्व भर में मनाया जा रहा है, इसी को देखते हुए 28 अप्रैल को जिला स्तरीय विश्व टीकाकरण सप्ताह मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से सिविल अस्पताल जवाली में मनाया गया। इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य यहां पर उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वंदना ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम विश्व का सबसे बड़ा प्रोग्राम है। यह ऐसा प्रोग्राम है जिसमें गर्भवती माता से लेकर, जन्म के समय के शिशु के पैदा होने से लेकर 16 साल तक की उम्र के बच्चों को 12 बीमारियों के बचाव हेतु नि:शुल्क टीके लगाए जाते लगाए जाते हैं। इस कार्यक्रम में रूटीन टीकाकरण, फ्रेक्शनल आईपीवी तीसरी डोज के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
डॉ. वंदना जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया अब नियमित टीकाकरण के साथ 9 महीने के बच्चों को फ्रेक्शनल आईपीवी की तीसरी डोज भी दी जाएगी, जो कि 9 महीने एमआर के टीके साथ दी जाएगी। ये बच्चे की बाएं बाजू के ऊपरी भाग में दी जाएगी यह जनवरी महीने से बच्चे को 9 महीने की खुराक के साथ आईपीवी की खुराक दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कौन सा टीका कहां पर और किस बीमारी को रोकने के लिए लगाया जाता है। उन्होंने टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को तोड़ते हुए बताया कि टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है इससे हम बहुत सारी जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं आगे जानकारी देते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने बताया टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है बच्चों के लिए सबसे बड़ा सुरक्षा कवच टीकाकरण है यह बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रक्षा करता है। उनका इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है ।हमारे यहां टीकाकरण की बदौलत बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाया जा रहा है। और यह सभी टीके सभी बच्चों को मुफ्त सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
जन्म के समय हेपेटाइटिस बी, पोलियो, बीसीजी की खुराक जरूर दिलाए अगर बीसीजी ना लगा हो तो 6 हफ्ते मैं टीकाकरण की खुराक के साथ जरूर लगाएं जरूर लगाए। एक साल तक बीसीजी का टीका, रोटा वायरस की पांच बुदे, 6,10,14 सप्ताह में जरूर पिलाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बताया कि टीकाकरण बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है इससे समय-समय पर टीकाकरण की जानकारी होना बहुत जरूरी है इस जानकारी को जन जन तक तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेवारी हैं।
