हमीरपुर : डिडवीं टिक्कर क्षेत्रवासियों ने किया नरेंद्र ठाकुर का धन्यवाद

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
डिडवीं टिक्कर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल आज विधायक नरेंद्र ठाकुर से मिला, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलदेव धीमान, पंचायत उपप्रधान बलबीर कुमार, वार्ड सदस्य अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, ग्राम सुधार सभा डिडवीं के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ग्राम सुधार सभा के उपप्रधान अनिल कुमार, महासचिव सुदर्शन शर्मा, प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव त्रिलोक चंद, पूर्व उपप्रधान सुरजीत कटोच, ककरयाना के बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार, ककरयाना ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष प्रीतम पटियाल, महासचिव देश राज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने डिडवीं गांव में इंडोर स्टेडियम का मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाने और क्षेत्र मे जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोलने की लंबित मांग को पूरा करवाने के लिए विधायक नरेंद्र ठाकुर का धन्यवाद किया।