24 घंटे खुले रहेंगे आपदा कंट्रोल रूम: एसडीएम देहरा
उपमंडल स्तर पर स्थापित कंट्रोल कक्ष 24 घंटे खुला रहेगा ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके।य ह जानकारी उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा ने आज उपमंडल कार्यालय में हुए बैठक में दी।उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण जोकि उपायुक्त महोदय कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय से उपमंडल को उपलब्ध करवाए जायेंगे।
जल स्त्रोतों की हो सफाई और डीसिल्टिंग
उपमंडल अधिकारी ने कहा की आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व उपमंडल स्तर के सभी क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी देहरा , प्रागपुर , नगरोटा सूरियां और नगर परिषद देहरा के माध्यम से नदी , नालों, कुहलो,चेक डैम और अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों की साफ सफाई सुनिश्चित की जाए।
उपमंडल स्तर पर जेसीबी मशीनों की मैपिंग
एसडीएम ने विभागों को निर्देश दिए की आपात स्थिति में उपयोग में आने वाली सभी मशीनरी जो भी विभागों के पास उपलब्ध है की सूची तैयार रखे और 27 जून से पूर्व एसडीएम कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करे।
सक्षम सूचना तंत्र हो विकसित
एसडीएम देहरा ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की बरसात की ऋतु से पूर्व पूरे उपमंडल में स्थानीय जनता तक सूचनाओं और संदेशों को पहुंचाने का मजबूत सूचना तंत्र तैयार किया जाए।उन्होंने कहा की मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नियमित तौर पर लोगो तक पहुंचाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाए।
सचेत ऐप का करे उपयोग
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए की बरसात की ऋतु के समय उपमंडल की स्थानीय जनता को सचेत ऐप का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु प्रेरित करे। एसडीएम ने बैठक में सभी तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा की बारिश के मौसम में बाढ़ तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास कैंप लगाने के लिए भी पहले से स्थान निश्चित करके रखे।उन्होंने कहा की आपदा के समय में तुरंत प्रभाव से स्थान चुनना और वहां व्यवस्थाएं करना कठिन होता है इसलिए रिलीफ कैंप के लिए स्थान पहले से निर्धारित होना चाहिए।
