हमीरपुर : सर्किट हाउस में आयोजित जिला किसान कांग्रेस की बैठक

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
जिला किसान कांग्रेस हमीरपुर की एक बैठक सर्किट हाउस में आज आयोजित की गई, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रबुद्ध जनता के साथ नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। जिन्होंने अपना अपार समर्थन देकर प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार का गठन करने का मौका मिला। किसान कांग्रेस ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुक्खू को बधाई भी दी और हाईकमान का आभार भी प्रकट किया। इस बैठक की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने की इस मौके पर किसान के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में विकास के आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकला हुआ लगातार संघर्ष करने वाला व्यक्ति आज पूरे प्रदेश की बागडोर संभाल रहा है, यह हमारे प्रदेश के लिए और जिला हमीरपुर के लिए बहुत गर्व का क्षण है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनावों में दी गई 10 गारंटी जल्द पूरी की जाएगी।
कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द कर्मचारियों के लिए ओपीएस, युवाओं को रोज़गार, 300 यूनिट तक फ्री बिजली जैसी योजनाओं को जल्द से जल्द प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन करने का बीड़ा उठाया है, जिससे आप जनता को सीधा लाभ होगा और बीआईपी कल्चर से छुटकारा मिलेगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुरेंद्र सिंह प्रथम आगमन पर किसान कांग्रेस उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ महेश काका ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस नादाैन, ओम प्रकाश ठाकुर अध्यक्ष सुजानपुर, उत्तम चौधरी अध्यक्ष हमीरपुर, केवल कृष्ण शर्मा अध्यक्ष बड़सर किसान कांग्रेस, रजनीश गांधी संगठन महासचिव जिला किसान कांग्रेस, राजकुमार चौहान कोषाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, राकेश शर्मा महासचिव जिला किसान कांग्रेस, चंद्रशेखर शर्मा उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस, संदीप सिंह महासचिव, प्रदीप कुमार, ध्रुव पठानिया, अश्विनी चौहान व हरि सिंह ने भाग लिया।