ज्वालामुखी में हुई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता
ज्वालामुखी में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में अंडर-17 में भव्या ने प्रथम, हर्षिता ठाकुर ने द्वितीय तथा ईशा नरयाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 में सानवी परिहार ने प्रथम, अर्शिया चौधरी ने द्वितीय और ओजस्वी चोराही ने तृतीय हासिल किया। अंडर-9 में डायल रियालच ने प्रथम, सिया धीमान ने द्वितीय और जैस्मिन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, लड़कों के वर्ग में अंडर-17 में अर्णव शर्मा ने प्रथम रसेश गुलेरिया ने द्वितीय और सतीश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-13 में केशव सूद ने प्रथम, अयान राणा ने द्वितीय आदविक शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-9 में कानव धीमान ने प्रथम, अयान सिंह ने द्वितीय और उमेश भड़ियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रत्येक वर्ग में दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। विजेताओं को समाजसेवी मोहिंदर धीमान ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज लॉरेटे ग्लोबल स्कूल कथोग में एसबीआई से सेवानिवृत्त प्रबंधक धर्म चंद ने किया। इस मौके पर जिला शतरंज संघ के सचिव जगदीश चंदेल मुख्य ऑर्बिटर विकास धीमान,ऑर्बिटर, विपन कुमार,राकेश कुमार,संदीप रियाल्च,जीवन कुमार, रविंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
